जनवरी का महीना आमतौर पर सबसे ठंडा होता है, लेकिन इस बार ये काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

राजधानी में जनवरी में ही सूरज ने मार्च जैसी गर्मी का अहसास करवा दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा रहा, जो 11 डिग्री सेल्सियस था। 2015 में इसी दिन तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार रात हल्की बारिश हुई, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग की सफदरजंग वेधशाला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले तीन सालों में यह सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना रहा, जबकि 2022 में इस महीने सात दिन बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। इस समय अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
लोगों ने लिया धुप का आनंद:
बृहस्पतिवार को लोगों ने धूप का मजा लिया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होकर 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा, जो 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता 800 मीटर थी, जबकि सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 200 मीटर रही।
जनवरी 2025 में गर्मी का एहसास:
जनवरी का महीना आमतौर पर सबसे ठंडा माना जाता है, लेकिन इस बार यह काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है। इस महीने का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था, जो 9 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने का एकमात्र मौका था जब तापमान पांच डिग्री से नीचे गया। आमतौर पर, सबसे कम तापमान दिसंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर जनवरी के चौथे हफ्ते के बीच होता है।
पिछले कुछ सालों में 23 जनवरी को तापमान के न्यूनतम रिकॉर्ड इस तरह रहे हैं:
2015——–11.4 डिग्री सेल्सियस
2016——–4.6 डिग्री सेल्सियस
2017——–10 डिग्री सेल्सियस
2018——–9.4 डिग्री सेल्सियस
2019——–8 डिग्री सेल्सियस
2020——–8.7 डिग्री सेल्सियस
2021——–8 डिग्री सेल्सियस
2022——–10.5 डिग्री सेल्सियस
2023——–7.6 डिग्री सेल्सियस
2024——–6.9 डिग्री सेल्सियस
2025——–11 डिग्री सेल्सियस