Jio Coin: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी नई क्रिप्टोकरेंसी जियो कॉइन के जरिए ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में प्रवेश किया है।

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी नई क्रिप्टोकरेंसी जियो कॉइन के साथ ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में प्रवेश किया है। यह टोकन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित एक इनाम-आधारित टोकन के रूप में पेश किया गया है। जियो का लक्ष्य इस टोकन के जरिए भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार लाना और उपयोगकर्ताओं को उनके इंटरनेट उपयोग के लिए पुरस्कार प्रदान करना है।
कैसे खरीदें जियो कॉइन:
फिलहाल जियो कॉइन को सीधे खरीदना संभव नहीं है, लेकिन उपयोगकर्ता इसे JioSphere ब्राउज़र के जरिए कमा सकते हैं। इसके लिए, उन्हें अपने Android या iOS डिवाइस पर JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करके अपने Jio नंबर से साइन अप करना होगा। उम्मीद है कि भविष्य में जियो कॉइन को MyJio ऐप या प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों जैसे Koinex और Zebpay पर लेन-देन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या होगा जिओ कॉइन का मूल्य:
हालांकि जियो कॉइन की आधिकारिक कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बाजार में $0.5 (₹43.30) प्रति टोकन के स्तर पर आ सकता है। जैसे-जैसे जियो कॉइन का उपयोग जियो की विभिन्न सेवाओं में बढ़ेगा, जैसे जियोमार्ट और रिलायंस के पेट्रोल पंप, इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना है। जियो कॉइन का उद्देश्य केवल क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जियो नेटवर्क के अंतर्गत मोबाइल रिचार्ज, खरीदारी में छूट और ईंधन भुगतान जैसी सेवाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
क्या है लांच करने का उद्देश्य:
जियो कॉइन (Jio Coin) एक इनाम टोकन है जो पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित है। इसे उपयोगकर्ता जियोस्फीयर ब्राउज़र के जरिए कमा सकते हैं। इस टोकन का उपयोग रिलायंस इकोसिस्टम में कई सेवाओं के लिए किया जा सकता है, जैसे मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर में खरीदारी और विशेष सुविधाओं का लाभ उठाना।